‘बेबी जॉन’ का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए किस इस दिन ऑनलाइन रिलीज होगा टेस्टर कट

0
339

न्यूज़लिंक हिंदी। वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ का पोस्टर बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब निर्मताओं ने इसे ऑनलाइन भी रिलीज करने का मुख्य फैसला किया है, जिसे लेकर उन्होंने एक नया धमाकेदार पोस्टर साझा कर जानकारी भी दी है।

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित भी हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ के साथ सिनेमाघरों में एक दमदार झलक भी जारी किया है।

इसमें वरुण बिलकुल अलग अवतार में नजर भी आए हैं। अब निर्माताओं ने घोषणा भी की है कि टेस्टर कट के नाम से सिनेमाघरों में जारी किए गए इस कट को अब यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही बेबी जॉन टेस्टर कट को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था।

इसे फैंस से शानदार प्रतिक्रिया भी मिली, जिससे फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर नया उत्साह भी पैदा हो गया। अब निर्माताओं ने सोमवार को सुबह 11 बजे इस टेस्टर कट की रिलीज की घोषणा की है। इसकी घोषणा करने के साथ ही एक नया और आकर्षक पोस्टर भी साझा किया गया है। इसमें वरुण धवन बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here