न्यूज़लिंक हिंदी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फरवरी के महीने में पहला हिंदू मंदिर भक्तों के लिए खुलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने वाले हैं। यूएई की राजधानी अबू धाबी इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। अबू धाबी के ठीक बाहर लगभग 108 फीट ऊंचा एक विशाल हिंदू मंदिर, BAPS हिंदू मंदिर संयुक्त अरब अमीरात में पहला पत्थर वाला हिंदू मंदिर है। यह 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जा रहा पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा।

मंदिर के निर्माण में 700 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अगर इसकी लोकेशन की बात करें, तो ये अबू धाबी शहर से 50 किलोमीटर बाहर मौजूद है। यहां पर मंदिर का निर्माण कार्य जोरो-शोरों से चल रहा है और अब ये अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बड़ी संख्या में कलाकार, मजदूर और इंजीनियर मिलकर इस भव्य इमारत को तैयार कर रहे हैं। फरवरी, 2024 में भक्तों के लिए खुल रहा ये मंदिर इतना मजबूत है कि 1000 साल तक इसे कुछ नहीं होने वाला है।
ये भी पढ़े : Kanpur: कार की टक्कर से स्कूटी लेकर युवक नाले में गिरा, बर्रा में यहां आये दिन होते है हादसे
कैसे पड़ी मंदिर की नींव?
दरअसल, 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई की अपनी यात्रा पर गए थे, तो वहां के राष्ट्रपति ने दुबई-आबू धाबी हाइवे पर 17 एकड़ जमीन तोहफे में दी। दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए इस मंदिर की नींव रखी गई। इस मंदिर का निर्माण दो देशों और उनकी सरकारों के बीच बढ़ रहे सद्भाव का एक सबूत है। नींव रखे जाने के बाद से ही मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस मंदिर का उद्घाटन ऐसे समय पर होगा, जब राम मंदिर भी भक्तों के लिए खुल जाएगा।

कौन करवा रहा मंदिर का निर्माण?
खाड़ी मुल्क में बन रहे इस मंदिर के निर्माण के पीछे हिंदू संप्रदाय ‘बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था’ है, जिसे BAPS संस्था के तौर पर जाना जाता है। कृष्ण के अवतार के रूप में स्वामीनारायण की पूजा के लिए जाने जाने वाले BAPS ने दुनियाभर में 1,100 से अधिक हिंदू मंदिरों का निर्माण किया है। इसमें नई दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर और अमेरिका के न्यू जर्सी में हाल ही में उद्घाटन किया गया एशिया के बाहर सबसे बड़ा मंदिर भी शामिल है।

ये भी पढ़े : मैरिटल रेप पर इलाहाबाद HC की टिप्पणी, कहा- ‘पत्नी की उम्र 18 साल से ज्यादा तो वैवाहिक बलात्कार ‘अपराध’ नहीं
कब होगा उद्घाटन?
मंदिर का उद्घाटन फरवरी में होने वाला है, जिसमें प्रमुख हस्तियां शामिल होने वाली हैं। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इसमें अबू धाबी के शेख और यूएई के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। सबसे पहले 10 फरवरी से ‘फेस्टिवल ऑफ हार्मनी’ की शुरुआत होगी, जिसमें भारतीय समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे। इसके बाद 15 फरवरी, 2024 को दो घंटे लंबे चलने वाले समारोह में मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा।

