Metaverse में गेम खेल रही थी लड़की, अचानक टूट पड़ा लड़कों का झुंड, मिलकर किया गैंगरेप, जाने पूरा मामला

ब्रिटेन में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मेटावर्स गेम खेल रही 16 साल की एक लड़की के वर्चुअल अवतार को ऑनलाइन गैंगरेप का शिकार बनाया गया।

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी। ब्रिटेन में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मेटावर्स गेम खेल रही 16 साल की एक लड़की के वर्चुअल अवतार को ऑनलाइन गैंगरेप का शिकार बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना के बाद से वह लड़की गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ’16 साल की यह लड़की ने वर्चुअल रियलिटी (VR) हेडसेट लगाकर ऑनलाइन गेम खेल रही थी, तभी उसके वर्चुअल अवतार को कई लड़कों के वर्चुअल झुंड ने घेर लिया। वे सब उस लड़की पर टूट पड़े और बारी-बारी से ‘गैंगरेप’ किया।’

ये भी पढ़े : Accident: असम में दर्दनाक हादसा, बस से भिड़ी ट्रक, 14 की मौत, 27 से ज्यादा लोग घायल

क्या है पूरा मामला? 
पीड़िता ने VR (वर्चुअल रियलिटी) हेडसेट पहन रखा था और वो एक गेम खेल रही थी, जब उसके साथ ये हादसा हुआ है। हालांकि, उसे कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन जांच अधिकारी का कहना है कि उसे इमोशनल और साइकोलॉजिकल नुकसान हुआ है। अधिकारिक की मानें, तो जैसे असल दुनिया में किसी रेप पीड़िता के दिल और दिमाग पर असर पड़ता है. वैसा ही वर्चुअल वर्ल्ड में हुए इस हमले में हुआ है।

हालांकि, पहले भी मेटावर्स में इस तरह के कई मामले आ चुके हैं, लेकिन गैंगरेप का ये पहला मामला है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़िता पर इमोशनल और साइकोलॉजिकल इम्पैक्ट पड़ा है, जो किसी फिजिकल इंजरी से ज्यादा वक्त तक रहता है।

ये भी पढ़े : UP News: कड़ाके की ठंड, सरकारी स्कूल बंद, अब निजी स्कूल कॉलेजों को भी बंद करने के आदेश

पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती
अधिकारी ने बताया कि लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियों के सामने भी कई चुनौतियां हैं। क्योंकि मौजूदा कानून को इस तरह के मामलों से हिसाब से बनाया ही नहीं गया है। लड़की की पहचान को गुप्त रखने के लिए बहुत सी जानकारियों का सार्वजनिक नहीं किया गया है। ये भी कन्फर्म नहीं हुआ है कि पीड़िता कौन-सा गेम खेल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here