‘सरकार खुद करवा रही पेपर लीक…’, अखिलेश यादव ने लगाए योगी सरकार पर गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने यूपी में पेपर लीक मामले पर बोलते हुए कहा कि सरकार खुद ही पेपर लीक करवा देती है।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने यूपी में पेपर लीक मामले पर बोलते हुए कहा कि सरकार खुद ही पेपर लीक करवा देती है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि नौजवानों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पहले तो सरकार नौकरियां नहीं निकालती, लेकिन जब नौकरी निकालती है तो उसका पेपर भी खुद ही लीक करवा देती है।

ये भी पढ़े : IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रांची टेस्‍ट के चौथे दिन जड़ा 17वां अर्धशतक, फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में 9000 रन किये पूरे

बता दें कि अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई में कुछ मीडिया पत्रकारों से बातचीत करते हुए योगी सरकार पर यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब राज्य में पहली बार ही पेपल लीक हुआ था, उस समय ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। यदि उस समय कार्रवाई हो जाती तो अब पेपर लीक नहीं होते। सरकार नौजवानों के साथ सिर्फ खिलवाड़ कर रही है और बस डायलॉग मार रही है। पुलिस भर्ती, आरओ-एआरओ समेत तमाम परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे करीब 60 लाख छात्र परेशान हैं।

अखिलेश ने अग्निवीर भर्ती पर भी सवाल उठाए। कहा कि इस नौकरी को अस्थायी करने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि निवेश के नाम पर भी रोजगार देने का सरकार का वादा पूरा नहीं हो सका। बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। वहीं चुनाव को लेकर कहा कि विपक्षी राजनेताओं को ईडी, सीबीआइ और अन्य एजेंसियों के जरिए जांच के बहाने घेर कर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका….इस दिग्‍गज नेता ने थामा BJP का हाथ

उन्होंने कहा कि सरकार दबाव बना रही है, लोगों को डराना, धमकाना, एजेंसियों का प्रयोग करना, पुराने केसों का दबाव बनाना, यह चुनाव के लिए कर रही है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि सरकार की कोशिश है कि वे हर तरह का दबाव बनाएंगे। लेकिन विधायक अपनी मर्जी से वोट डालेंगे। उन पर दबाव नहीं चलेगा। राहुल गांधी के रोड शो पर उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में जनसमर्थन बढ़ेगा। हर वर्ग सरकार को हटाना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here