Cricket: बांग्लादेश से छिनी महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी, अब इस देश होंगे मैच

0
235

हाईलाइट:
-आईसीसी ने महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी मंगलवार को बांग्लादेश से छीन ली।

स्पोर्ट्स न्यूज। महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी मंगलवार को बांग्लादेश से छीन ली गई। आईसीसी ने 3 से 20 अक्टूबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिये नया मेजबान चुन लिया है। अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। बांग्लादेश में भारी उथल-पुथल और हिंसा को देखते हुए आईसीसी ने बांग्लादेश से मेजबानी छीन ली।

पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। उग्र प्रदर्शन की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीन को अपना पद और देश छोड़ना पड़ा था। बांग्लादेश की घटनाओं को देखते हुए भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड समेत कई देशोंने अपने नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सलाह दी थी।

शारजाह में खेले जाएंगे मैच
महिला टी-20 विश्व कप के मुकाबले अब दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी जियोफ एलार्डिस ने कहा, बांग्लादेश में महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन नहीं करना शर्म की बात है। क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) एक यादगार आयोजन करता। मैं बीसीबी की टीम को बांग्लादेश में इस आयोजन को सक्षम बनाने के लिए सभी प्रयास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इस टूर्नामेंट का आयोजन वहां संभव नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here