न्यूज़लिंक हिंदी। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पूरी दुनिया में अपना एक अलग ही रुतबा बना के रखा हुआ है। आये दिन मुकेश अंबानी अपनी कंपनी को लेके नई – नई स्कीम लांच करते रहते है। लेकिन हाल ही में खबर आ रही है की मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज देश के सबसे बड़े लग्जरी मॉल की सौगात दे दी है, तो चलिए जानते है आज इस लग्जरी मॉल के बारे में, आखिर क्या है इसमें खास….
दरअसल 1 नवंबर से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा शॉपिंग मॉल की शुरुआत की गयी है। ऐसा माना जा रहा है की इसके खुलने के बाद देश में लग्जरी शॉपिंग का अनुभव पहले से और बेहतर हो जाएगा। मुंबई में बना ये जियो वर्ल्ड प्लाजा 1 नवंबर को जनता के लिए खोल दिया गया है। मॉल के लॉन्च के बारे में बात करते हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने बताया कि “जियो वर्ल्ड प्लाजा की शुरुआत का उद्देश्य भारत में सबसे पहले ग्लोबल ब्रांड्स को लाने का है। जिसके बाद इससे लोगों का शॉपिंग का अनुभव और बेहतर होगा।
ये भी पढ़े : दिवाली से पहले पर्यटकों को खास तोहफा, भारतीय अब बिना वीजा के जा सकेंगे थाईलैंड
दिखने में है शानदार
भारत का सबसे महंगा मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में बनाया गया है। यह मॉल सिर्फ देखने में ही लग्जरी नहीं, बल्कि यहां मिलने वाली चीजें भी काफी लग्जरी होंगी.यह मॉल लग्जरी खरीदारी के लिए तैयार है. इसमें खरीदारी के लिए कई ब्रांड्स, VIP गेटकीपर और पोर्टर समेत कई प्रकार की सेवाएं हैं, जो अपने कस्टमर्स के लिए लग्जरी खरीदारी के अनुभव को बढ़ाएगा। लग्जरी ब्रांड के अलावा जियो वर्ल्ड प्लाजा एक शानदार अनुभव देने को भी तैयार है। इसके अंदर के हिस्से में मेहराबदार छतें और खूबसूरत लाइटिंग की व्यवस्था है। मॉल चारों तरफ से सुनहरे कलर से ढका हुआ है जो लोगों को खुद की तरफ आकर्षित करता है। इसके साथ ही यह एक शानदार फैशन सेंस भी दिखता है।
मशहूर ब्रांड्स भी होंगे शामिल
जियो प्लाजा को एक विशेष रूप में डिज़ाइन किया गया है। 7.50 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले इस मॉल में कई मशहूर ब्रांड्स भी शामिल होंगे। मॉल में कई ब्रांडों की एक चेन है, जिसमें कार्टियर और बुलगारी जैसे फेमस ज्वैलर्स, लुई विटोन, डायर और गुच्ची जैसे फैशन हाउस शामिल हैं। इसके अलावा लग्जरी घड़ी मैन्युफैक्चरर आईडब्ल्यूसी शेफहाउसेन और प्रीमियम सामान निर्माता रिमोवा भी शामिल हैं। जियो वर्ल्ड प्लाजा में मनीष मल्होत्रा, अबू जानी-संदीप खोसला, राहुल मिश्रा, फाल्गुनी और शेन पीकॉक और री बाय रितु कुमार जैसे प्रसिद्ध डिजाइनरों के भी ब्रांड्स मिलेंगे।
ये भी पढ़े : महंगाई की मार से महीने की शुरुआत, दिवाली से पहले मंहगा हुआ गैस सिलेंडर
लग्जरी ब्रांड्स के महंगे शौक
इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी के मेगा मॉल में फ्रेंच कंपनीलुई विटॉन अपनेस्टोर खोलने के लिए महीने भर में किराए के तौर में 40 लाख रुपए देगा। बता दें कि लुई विटॉन का नाम दुनियाभर के सबसे महंगे ब्रांड्स में शुमार है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट में एक स्वेटशर्ट की कीमत 1.80 लाख रुपए है।

