शुक्रवार को ऑयल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत हुई जारी,जानिए अपने शहर में फ्यूल का लेटेस्ट रेट

0
225

न्यूज़लिंक हिंदी। मानसून के आने से देश के कई कोनों में चिलचिलाती गर्मी से बढ़ी राहत मिली है। हालांकि की पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी भी स्थिर है। बता दें कि 2017 से पेट्रोल कंपनिया फ्यूल की कीमतों को सुबह 6 बजे जारी कर रही है।

इसी सिलसिले को जारी रखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार 28 जून के लिए पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।अगर आप कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने स पहले अपने शहर में फ्यूल के लेटेस्ट प्राइस की जांच कर लें।

हर शहर में फ्यूल की कीमतें अलग-अलग होताी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि तेल कंपनियां इन पर वैट लगाती है। आइये आपके शहर में पेट्रोल -डीजल की कीमत के बारे में जानते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.13 रुपये प्रति लीटर है।कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here