48 सालों से कांग्रेस से जुड़े नेता ने दिया इस्तीफा, उन्होंने कहा जो कांग्रेस राम की नहीं….

ग्वालियर कांग्रेस के उपाध्यक्ष व तीन बार पार्षद रहे आनंद शर्मा ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस आलाकमान के शामिल न होने के फैसले से दुखी होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।

0
359

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार मंदिरों की सफाई भी की जा रही है। वहीं एक तरफ कांग्रेस आलाकमान ने इस समारोह में शामिल होने का एलान कर दिया है। बता दे कि कांग्रेस के बड़े नेताओं का अयोध्या न जाने का फैसले से पार्टी के कई नेता नाराज हैं।

इस नाराजगी की वजह से ग्वालियर कांग्रेस के उपाध्यक्ष व तीन बार पार्षद रहे आनंद शर्मा ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस आलाकमान के शामिल न होने के फैसले से दुखी होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।

पड़ोसियों से आंख नहीं मिला पा रहा
कांग्रेस से रिश्ता तोड़ने को लेकर उन्होंने कहा जो कांग्रेस राम की नहीं है, वह अब किसी की नहीं है। राम से विमुख हुई कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज शीर्ष नेतृत्व से व्यथित है। शर्मा का कहना है कि वे आज अपने पड़ोसी से आंख से आंख मिलाकर बात नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनका एक ही सवाल है कि रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से कांग्रेस ने दूरी क्यों बनाई? इस सवाल का जवाब हम जैसे कार्यकर्ता के पास तो नहीं है।

ये भी पढ़ें : UP News: कांग्रेस नेता पहुंचे रामलला मंदिर, सरयू में लगाई डुबकी, पढ़ें पूरी खबर

48 सालों से कांग्रेस से जुड़े थे
आनंद शर्मा ने मीडिया से राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह जो कुछ हो रहा है कि उसकी आधारशिला कांग्रेस ने ही रखी थी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय की कांग्रेस की नीतियों की वर्तमान में अवहेलना हो रही है। बता दें कि वो पिछले 48 सालों से कांग्रेस से जुड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here