कनाडा की संसद में नेता प्रतिपक्ष का बयान बोले- देश का प्रधानमंत्री बनूंगा तो मैं इस रिश्ते को बहाल करूंगा.

कनाडा अब भारत के साथ-साथ दुनिया की सभी बड़ी महाशक्ति के साथ विवादों से घिरा है."

0
262

न्यूज़लिंक हिंदी। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के रिश्ते में आई तल्खी के बाद कनाडा की संसद में नेता प्रतिपक्ष का बयान सामने आया है। कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष पियरे पोइलिवरे ने कहा है, कि जब वह कनाडाई प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे तो वह भारत के साथ रिश्तों को फिर से संवार लेंगे।

एक इंटरव्यू में पोइलिवरे ने कहा,”हमें भारत सरकार के साथ पेशेवर रिश्ते की दरकार है । भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। और हमारी असहमति होना और एक-दूसरे को जवाबदेह ठहराना ठीक है। लेकिन हमें एक पेशेवर रिश्ता रखना होगा। और जब मैं इस देश का प्रधानमंत्री बनूंगा तो मैं इस रिश्ते को बहाल करूंगा.”

हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की खबरों पर पोइलिवरे ने कहा..

“मेरा मानना ​​​​है कि जो लोग हिंदू मंदिरों में संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं या लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें किसी दूसरे मामले की तरह ही आपराधिक आरोपों का सामना करना चाहिए.”

ये भी पढ़ें : विजयदशमी PM पर मोदी की हुंकार, पानी बचाने से लेकर योग तक का सन्देश, लोगों को दिलाए 10 संकल्प

इंटरव्यू के बीच में पियरे पोइलिवरे से भारत के 41 राजनायिकों का वापस भेजने को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने राजनयिकों की वापसी के पीछे का दोष ट्रूडो पर लगाया। उन्होंने कहा, “ट्रूडो गैर-पेशेवर और अक्षम हैं। कनाडा अब भारत के साथ-साथ दुनिया की सभी बड़ी महाशक्ति के साथ विवादों से घिरा है.”

पियरे पोइलिवरे ने कि हम हिंदूओं के साथ हैं..

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में विवाद के बीच हिंदूओं को देश छोड़ने के लिए कहा जा रहा था तब पियरे पोइलिवरे ने कहा था कि हम हिंदूओं के साथ हैं।

ये भी पढ़ें : आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान,बोले-मणिपुर हिंसा हुई नहीं करवाई गई

पियरे पोइलिवरे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था,”हर कनाडाई बिना डर के देश में रहने और अपने समुदाय में स्वागत महसूस करने का हकदार हैं। हिंदुओं ने हमारे देश के हर हिस्से में अमूल्य योगदान दिया है। उनका यहां हमेशा स्वागत किया जाएगा.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here