न्यूज़लिंक हिंदी। जूही कला वार्ड 84 में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के शिलापट के ऊपर वर्तमान भाजपा जनप्रतिनिधियों का पत्थर लगाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया।
नगर निगम की ओर से स्वीकृत फुटपाथ, इंटरलाकिंग सुधार कार्य के लिये ठेकेदार ने पुराने पत्थर पर ही नया शिलापट लगा दी। जिसके बाद स्थानीय कांग्रेसी पहुंच गये और नारेबाजी की। नगर निगम जोन 3 के अधिकारियों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और विरोध के बीच नये पत्थर को हटा दिया।
अधिशाषी अभियंता जोन तीन नानक चंद ने बताया कि यह कैसे हुआ जांच की जा रही है। पत्थर को सही करवा दिया जायेगा। नगर निगम द्वारा जोन 3 जूही कलां में वित्तीय वर्ष 2011-12 में 126/12 एस ब्लाक में गुलाबराज गेस्ट हाउस तक सीसी सड़क बनी थी। इस कार्य का शिलान्यास कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार श्रीप्रकाश जायसवाल ने किया।
नगर निगम ने यहीं पर फुटपाथ, इंटरलाकिंग के सुधार कार्य के लिये काम शुरू किया है। मंगलवार को काम कर रहे ठेकेदारों ने श्रीप्रकाश जायसवाल के पत्थर के ऊपर ही महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी व क्षेत्रीय पार्षद का नाम लिखा पत्थर लगा दिया। इसकी सूचना पर कांग्रेस नेता विकास अवस्थी, मोहित दीक्षित, सतीश सिंह कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और हंगामा किया।

विकास अवस्थी ने बताया कि द्वेषपूर्ण विकास कार्य कों मिटाने की मंशा से पत्थर को ढककर ऊपर से नया पत्थर लगवाया जा रहा है। जिसकी जानकारी कांग्रेस जनों कों होने पर उन्होंने एकत्र होकर विरोध स्वरूप रोष व्यक्त किया। जिसमे अधिकारियो से आपत्ति जताई है। नगर निगम ने वर्तमान जनप्रतिनिधियों का पत्थर हटवा कर पूर्व में लगे कैबिनेट मंत्री जी के विकास कार्य के पत्थर कों यथावत करवा कर तथा गलती करने वाले पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान रामबालक कनोजिया, इमरान खान, मुकेश दुबे विजय पासवान, इम्तियाज़ अहमद, अनिल मिश्रा, आकाश तिवारी, मो अज़ीम, नरेंद्र पाल,, रामनवल कुशवाहा, प्रभाकर पांडेय, श्रीचंद सोनकर, वसीक, पीर मोहम्मद, संजय श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा सुशील सोनी, शीलू दुबे, आर के सिंह, असरफ, प्रियांशु मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसी जन रहे।

