न्यूज़लिंक हिंदी। कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 तेजी से फैल रहा है। इसने टेंशन और ही बढ़ा दी है। अब तक देशभर में नए कोरोनो वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल के हवाले से एनडीटीवी ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने कहा कि गोवा में JN.1 वैरिएंट के 19 मामले और महाराष्ट्र और केरल में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। सात महीनों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश के कुछ हिस्सों में बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर आज कोविड-19 स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा की।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के अनुसार, मंडाविया ने कहा है कि सतर्क रहना और कोरोना वायरस के नए और उभरते प्रकारों के खिलाफ तैयार रहना महत्वपूर्ण है। मंडाविया ने कोविड का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहज समन्वय स्थापित करने को कहा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘हमें केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर हर तीन महीने में एक बार मॉक ड्रिल करना चाहिए। सर्वोत्तम प्रथाओं को आपस में साझा करने की भी जरूरत है।’
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मामले अन्य चिकित्सीय स्थितियों के कारण होते हैं। जबकि कोविड एक आकस्मिक कंडीशन है। उन्होंने कहा कि केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक में डेली पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी देखी गई है। पॉजिटिविटी रेट प्रति 100 टेस्ट में पुष्टि किए गए मामलों की संख्या पुर रूप से बढ़ गई है।

