चीन में नया वायरस कोविड का ही रूप पहुंचा यूरोप,अस्‍पतालों में लगी भीड़ बच्‍चे पड़ने लगे बीमार

0
189

न्यूज़लिंक हिंदी। चीन में पिछले कुछ दिनों से एक और वायरस ने हंगामा मचा कर रखा है। यूके के एक टॉप डॉक्‍टर ने कहा हे कि चीन में फैल रही निमोनिया की रहस्यमय लहर कोविड का ही एक स्‍वरूप है। लेकिन साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा है कि यह कोई नया वायरस नहीं है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

हाल के कुछ हफ्तों में देश के अस्पताल बीमार बच्चों से भर गए हैं। ऐसी आशंकाएं हैं कि यह बीमारी चीन की सीमा के बाहर फैल सकती है, जो कोरोनोवायरस महामारी के शुरुआती दिनों की याद दिलाती है। कई जगहें ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि भारत जैसे आसपास के देश इस बीमारी से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।

चीन का यह नया वायरस पहले ही यूरोप में दस्‍तक दे चुका है। डेनमार्क और नीदरलैंड में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। विश्‍व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर रख रहा है और उसने चीन से और ज्‍यादा जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा है।

मिरर ने यूके मेडिकल साइंस और चेस्टर मेडिकल स्कूल के प्रोग्राम लीड डॉक्‍टर गैरेथ नी के हवाले से लिखा है कि यह स्थिति कोविड-19 जैसी कोई नई बीमारी नहीं है बल्कि यह एक और कोविड वायरस हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here