न्यूज़लिंक हिंदी। चांदी का भाव चढ़ा आसमान में,दाम जानकर उड़ जाएंगे होश जानिए,आज चांदी में 1,850 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ गुरुवार को सराफा बाजार में उसने अब तक का सर्वोच्च भाव मुख्य रूप से हासिल कर लिया है।
गुरुवार को चांदी का भाव 88,650 रुपये किलो हो गया। इससे पहले चांदी का सबसे ज्यादा 86,700 रुपये किलो था। दूसरी ओर सोने के भाव में भी वृद्धि जारी है। सराफा बाजार में लगातार तेजी है। खासतौर पर पिछले तीन माह में सोने और चांदी में काफी भाव चढ़े हैं।
दो माह पहले 14 फरवरी को चांदी 71,300 रुपये प्रति किलो थी। इसमें तीन माह में 17,350 रुपये किलो की उछाल आ चुकी है। गुरुवार से पहले चांदी का भाव दो बार सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा।
पहली बार 12 अप्रैल को चांदी लगभग 86,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंची। इसके बाद इसी भाव पर 10 मई को भी चांदी पहुंची। बुधवार को चांदी का भाव लगभग 86,800 रुपये प्रति किलो था लेकिन गुरुवार को जब बाजार खुला तो कीमत लगभग 88,650 रुपये हो गई।
दूसरी ओर सोना लगभग 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम से उछल कर गुरुवार को लगभग 75,550 रुपये पर पहुंच गया। सोने के भाव में 900 रुपये की उछाल रही। दूसरी ओर सोना अभी भी अपने सर्वोच्च भाव से 325 रुपये पीछे है।

