रईसजादों ने देर रात एक सींचपाल को रौंद डाला, उन्होंने एक वाहन को टक्कर मारकर भाग रही कार को आगे आकर रोकने की कोशिश की

0
167

न्यूज़लिंक हिंदी। शराब पीने के बाद अराजक होकर शहर के अंदर गाड़ियां दौड़ाने वाले रईसजादों की कमी नहीं हैं , ऐसा ही एक मामला सामने आया ,रविवार देर रात एक सींचपाल को रौंद डाला। सींचपाल की गलती केवल इतनी थी कि उन्होंने एक वाहन को टक्कर मारकर भाग रही कार को आगे आकर रोकने की कोशिश की।

लेक‍िन कार चला रहे युवकों ने उन्हें रौंद डाला। करीब 50 मीटर तक शव गाड़ी में घिसटता चला गया। हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपित के घर छापा मारा, मगर वह फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

घटना का एक वीडियो पूर्ण रूप से वायरल हुआ है, ज‍िसमें कार पर बड़े-बड़े अक्षरों में उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस के अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यह भी सामने आया है कि संबंधित गाड़ी का दो हजार रुपये का चालान भी लंबे समय से नहीं जमा किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दिल दहलाने वाली घटना रात करीब नौ बजे की है। रैना मार्केट के पास हुंडई वेन्यू कार ने एक वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक चालक की ओर कार के बगल से गाड़ी रोकने की कोशिश कर रहा है।

इसी बीच सामने से एक अन्य व्यक्ति गाड़ी रोकने का प्रयास करते दिखे। इसी दौरान कार चालक ने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। ऐसे में कार के सामने खड़ा व्यक्ति गाड़ी की चपेट में आ गया। वह कार में घिसटते हुए करीब 50 मीटर तक चला गया। भीषण हादसे में घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि घायल व्यक्ति की शिनाख्त ग्वालटोली एफएम कालोनी निवासी 48 वर्षीय रविंद्र उर्फ भोला तिवारी के रूप में हुई है। रविंद्र तिवारी सिंचाई विभाग में सींचपाल के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने वकालत की पढ़ाई भी की है।

बताया यह भी जा रहा है कि भोला तिवारी देर रात घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें ही पीछे से टक्कर मार थी, जिसके बाद वह गाड़ी को रोकने की मुख्य कोशिश कर रहे थे।

वर्तमान में वह नवाबगंज में रहते हैं, जबकि उनका एफएम कालोनी में भी घर है। घटना के बाद कोहना पुलिस ने पत्नी मंजू तिवारी को सूचना देकर रविंद्र को एलएलआर अस्पताल लाई, लेक‍िन डॉक्टरों ने उन्हें मुख्य रूप से मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here