कानपुर में बने हथियारों का डंका, अब पूरी दुनिया में बज रहा, अमेरिका-अफ्रीका से मिले करोड़ों के ऑर्डर

0
199

न्यूज़लिंक हिंदी। अब कानपुर में बने हुए हथियारों का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध के बीच छोटे देश भी अपने रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने में जुटे हैं।

इससे भारत को बड़े पैमाने पर हथियारों के ऑर्डर भी मिल रहे हैं। कानपुर स्थित एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड को वर्तमान में 10000 करोड़ रुपये के ऑर्डर भी मिल चुके हैं।

रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध के बीच छोटे-छोटे देशों ने भी अब अपने रक्षा क्षेत्र की मजबूती पर ध्यान देना अब जल्द ही शुरू कर दिया है। इससे हथियार बनाने वाले देशों को बड़े स्तर पर ऑर्डर मिल रहे हैं।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर लगातार कदम बढ़ा चुका भारत भी अब अपनी मजबूत जगह बनाता जा रहा है। इस कड़ी में कानपुर में बने हथियारों की धमक भी अब दुनिया में मुख्य रूप से देखी जा रही है।

यहां बनने वाले स्वदेशी छोटे और मध्यम हथियारों के साथ ही तोप से फायर करने वाले गोले और टैंक की मांग बढ़ गई है। रक्षा मंत्रालय के कानपुर स्थित पीएसयू एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड कंपनी को वर्तमान में 10 हजार करोड़ के ऑर्डर भी मिल चुके हैं। 20 हजार करोड़ के ऑर्डर पाने के लिए कंपनी टेंडर प्रक्रिया में मजबूती से दावेदारी भी कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here