शाहरुख की आने वाली फिल्म Dunki Movie की कहानी, थोड़ी कॉमेडी और ढ़ेर सारा इमोशन

2023 में शाहरुख की पठान, जवान के बाद अब फिल्म डंकी रिलीज होने वाली है।

0
360

न्यूज़लिंक,हिंदी। शाहरुख खान अगले साल को शानदार बनाने के लिए अभी से तैयारियों में लग गए हैं। वह दुनिया भर में अपने फैन्स के साथ कनेक्ट हो रहे हैं, और ऊपर वाले से दुआ भी मांग रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और समारोह में अपनी फिल्मों को लेकर बात करनी शुरू कर दी है, ताकि लोगों में उत्साह और उत्सुकता पैदा हो।

2023 में शाहरुख की पठान, जवान के बाद अब फिल्म डंकी रिलीज हुई है। पठान और जवान तो एक्शन थ्रिलर हैं, यह सबको पता है लेकिन शाहरुख ने खुद डंकी के बारे में लोगों को बताया है कि आखिर यह फिल्म किस मुद्दे पर है। शाहरुख के खुलासे के बाद डंकी की कहानी पर बातें होने लगी हैं।

क्रिसमस के मौके पर डंकी रिलीज होने वाली है। बमन ईरानी ने अपनी फिल्म डंकी के बारे में बात की। डंकी ने कहा कि मैंने फिल्म का एर्ली ड्राफ्ट देख लिया है और ये बहुत अच्छी बनी है। ये बहुत ही अनयूजअल सब्जेक्ट है और ये राजकुमार हिरानी की बाकी फिल्मों की तरह एंटरटेनिंग भी है। आप इसे एंजॉय करोगे। बमन ने बताया कि ये आपको कुछ चीजें सोचने पर मजबूर कर देगी और जिंदगी का कॉन्सेप्ट समझाएगी।

डंकी फिल्म की कहानी लोगों के इललीगल तरीके से विदेश जाने की है और वह कैसे सिचुएशन फेस करते हैं। डंकी को राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू मेन लीड में नजर आने वाली हैं। फिल्म में विक्की कौशल का कैमियी भी है।

ये भी पढ़ें: AIR INDIA के साथ अगले छह महीनों में जुड़ेंगे 30 नए विमान, चार नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस के लिए शुरू करेगी फ्लाइट

नोरा फतेही को आईटम डांस के बाद मिला लीड रोल
नोरा फतेही ने अपने बॉलीवुड के कॅरियर में बहुत तरक़्क़ी की है। उन्होंने रोर टाइगर्स ऑफ सुंदरबन और क्रेजी कुक्कड़ फैमेली जैसी मल्टीस्टारर फिल्मों में एक्टिंग से शुरुआत की थी, और फिर वह पर्दे पर डांस की तरफ मुड़ गई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और दर्जनों फिल्मों में आइटम नंबर पर थिरकती नजर आईं।

उन्हें डांस शोज में जज बने भी देखा गया। लेकिन अब समय ने नई करवट ली है, और नोरा एक फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस हीरोइन बन कर आने के लिए तैयार हैं। वह निर्देशक देवांग भावसार की फिल्म में अगले बरस लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी। फिल्म में उनके हीरो होंगे विक्रांत मैसी, हीरोइन के रूप में नोरा की यह पहली फिल्म होगी। फिल्म का नाम है, ब्लैकआउट। फिल्म एक थ्रिलर है और इसे डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

डांस के लिए जानी जाती हैं नोरा
अपने डांस के लिए मशहूर नोरा फतेही कतर में विश्वकप फुटबॉल के दौरान सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच बॉलीवुड में भी उनकी तरक्की के रास्ते खुल रहे हैं। अभी तक डांस शो में जज बनने और फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाने वाली नोरा को एक फिल्म में लीड रोल मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here