सोहम शाह अब अपनी नई फिल्म ‘क्रेजी’ लेकर आ गए हैं, इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी दमदार और इमोशन से भरपूर भी है।
सोहम शाह ‘तुम्बाड 2’ भी बना रहे हैं, पर इससे पहले वह ‘क्रेजी’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में क्लासिक कहानी की गहराई और इंटरनेशनल सिनेमा की स्टाइलिश अप्रोच का अनोखा मेल देखने को खूब मिलेगा।
और सोहम शाह ने 4 फरवरी को मिस्ट्री भरे फिल्म के पोस्टर और कुछ BTS झलकियां भी शेयर की थीं, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई थी।
अब टीजर आने के बाद से यह एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है। लंबे समय से दर्शक इस लम्हे का इंतजार कर रहे थे, और टीजर देखकर लग रहा है कि ये फिल्म एक जबरदस्त इमोशनल थ्रिलर होने वाली है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।
ये भी बता दें कि क्रेजी’ बॉलीवुड के थ्रिलर जॉनर में एक नया स्टैंडर्ड सेट करने वाली फिल्म साबित होने वाली है।
इसके स्टाइलिश विजुअल्स, दमदार सिनेमैटोग्राफी और जबरदस्त थ्रिल फैक्टर इसे एक अलग लेवल पर ले जाते हैं। फिल्म पूरी तरह से दर्शकों को एक क्रेजी राइड पर ले जाने का वादा करती है।
और इस फिल्म को गिरीश कोहली ने लिखा और डायरेक्ट भी किया है, जबकि सोहम शाह, मुकेश शाह, अमीता शाह और आदेश प्रसाद ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 28 फरवरी 2025 को ही थिएटर्स में रिलीज होगी।