माघ मेले के चलते बदला गया अब इन ट्रेनों का टर्मिनल, जानें आगे

0
82

रेलवे ने माघ मेले को लेकर अब 10 ट्रेनों का टर्मिनल बदला है। और फिर ट्रेनों को आंशिक निरस्त करने के साथ मार्ग परिवर्तन भी किया गया है।

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली दो जनवरी से 17 फरवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन से रात 10:15 बजे रवाना होगी।

और फिर ट्रेन संख्या 12418 नई दिल्ली-प्रयागराज एक जनवरी से 16 फरवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन पर 6:55 बजे आएगी।

और फिर ट्रेन संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ दो जनवरी से 17 फरवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन से 11:15 बजे रवाना होगी।

और ट्रेन संख्या 22438 आनंद विहार टर्मिनल-प्रयागराज 12 से 24 जनवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन 6:15 बजे आएगी।

इसके अलावा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, जोगबनी-बाडमेर-हावड़ा सुपरफास्ट, आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली-हावड़ा, हावड़ा-बाड़मेर सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर अलग-अलग तिथियों में ही पूर्ण होगा।

इतना ही नहीं प्रयागराज-गोरखपुर 13 से 25 जनवरी तक फाफामऊ स्टेशन से दोपहर 3:35 बजे चलेगी।

और फिर गोरखपुर-प्रयागराज 13 से 25 जनवरी तक फाफामऊ स्टेशन पर दोपहर 12:55 बजे आएगी।

ये भी बता दें कि चोपन-प्रयागराज दो जनवरी से 17 फरवरी तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन दोपहर 12:55 बजे आएगी।

और फिर प्रयागराज-चोपन 15 से 17 फरवरी तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन से दोपहर 3:15 बजे रवाना भी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here