भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच का रोमांच होगा दोगुना, अहमदाबाद स्‍टेडियम में मैच देखने जाएंगे PM मोदी

यह लगभग तय हो गया है कि 19 नवंबर को अहमदाबाद के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।

0
291

न्यूज़लिंक हिंदी। यह लगभग तय हो गया है कि 19 नवंबर को अहमदाबाद के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। नरेंद्र मोदी का संभावित कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए पुलिस विभाग भी तैयारियों में जुटा है और तैयारियों की समीक्षा भी कर रहा है।

सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर पूरा ध्‍यान
अब तक संभावना थी कि प्रधानमंत्री आएंगे लेकिन अब उनका संभावित कार्यक्रम आ गया है। मैच के दौरान पीएम की मौजूदगी की पुष्टि होते ही पुलिस विभाग की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा विभिन्न इलाकों और जिस रूट से पीएम को गुजरना है वहां सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। चूंकि अहमदाबाद में पीएम मोदी समेत कई सेलेब्स, उद्योगपति और वीवीआईपी मौजूद रहेंगे, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस तैनाती की भी मांग की गई है।

ये भी पढ़े : UPSTF के साथ मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश राशिद कालिया ढेर, 1.25 लाख रुपये का था इनाम, जानें क्राइम कुंडली

पुलिस विभाग की ओर से अहमदाबाद शहर में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस स्टाफ आवंटित करने की तैयारी की गई है। विश्व कप के फाइनल मैच के लिए दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था की भी आला पुलिस अधिकारियों ने समीक्षा की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मेट्रो स्टेशन जैसे स्थानों पर जहां बड़ी संख्या में नागरिक होंगे, वहां की व्यवस्था और अधिक पुलिस कर्मचारियों की आवश्यकता है या नहीं, इस बारे में भी समीक्षा की गई है।

कैसा रहने वाला है पीएम मोदी का शेड्यूल?
पीएम मोदी रविवार शाम 4.30 से 5 बजे के करीब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री को इससे पहले राजस्थान के तारानगर और झुंझुनूं में सभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह राजस्थान में पहले सभा करेंगे और फिर गुजरात के लिए रवाना होंगे। वह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शाम के वक्त पहुंचेंगे और फिर सीधे राजभवन का रुख करेंगे। यहां उनके स्वागत के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रह सकते हैं।

ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में अब नहीं बिकेगा हलाल प्रोडक्ट, सीएम योगी हुए सख्त, कई कंपनियों पर FIR दर्ज

वहीं, राजभवन पहुंचने के बाद वह सुविधानुसार शाम 5 बजे के बाद किसी भी समय वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए ‘नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम’ पहुंचेंगे। असम और मेघालय समेत राज्यों के दो से तीन मुख्यमंत्री भी वर्ल्ड कप फाइनल में शामिल होंगे। फाइनल मुकाबले के बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री राजभवन जाएंगे, जहां वह डिनर कर रातभर रुकेंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए गुजरात से राजस्थान जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here