श्री राम मंदिर निर्माण की ट्रस्ट ने जारी की खूबसूरत तस्वीरे, जानिए कब की जाएगी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा

अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समय-समय पर मंदिर के निर्माण की तस्वीरें जारी करता रहता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को मंदिर निर्माण से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंड एक्स पर शेयर की।

0
631

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समय-समय पर मंदिर के निर्माण की तस्वीरें जारी करता रहता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को मंदिर निर्माण से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंड एक्स पर शेयर की। तस्वीरों में सिंह द्वारा और नृत्य मंडप की झलकियां दिखाई गई हैं। मंदिर में फर्श पर नक्शाशी का काम चल रहा है।

ये भी पढ़े : Economy Nobel Prize 2023: Claudia Goldin को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल, महिलाओं के योगदान पर तैयार की थी रिपोर्ट

कब भगवान राम की मूर्ति की जाएगी प्राण-प्रतिष्ठा
राम मंदिर पर अब तक खर्च हुए पैसों की जानकारी मिली है। मंदिर के निर्माण में अब तक 900 करोड रुपये खर्च हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर के निर्माण में अब तक 900 करोड रुपये खर्च हुए हैं, जबकि 3000 करोड़ रुपये अभी भी राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते में सुरक्षित हैं। वहीं, राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर का निर्माण 2025 तक पूर्ण होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। इसकी पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हाथों में होगी। लेकिन, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले उनके सामने अक्षत चावल का पूजन होगा और उस पूजित अक्षत को भारत के 5 लाख गांव तक भेजा जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की मूर्ति की जाएगी वितरित
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की मूर्ति की फोटो प्रसाद के साथ राम भक्तों वितरित को जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के समय रामलला का श्रृंगार वस्त्र, पूजा पद्धति और मंत्रोच्चार को लेकर बनाई गई धार्मिक कमेटी ही निर्णय लेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। ट्रस्ट ने चल रहे पितृ पक्ष में अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 11 दिवसीय अनुष्ठान की योजना बनाई है। इसके तहत उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

ये भी पढ़े : Israel-Hamas War : इजरायल ने किया गाजा पट्टी की ”पूर्ण घेराबंदी” का ऐलान, बिजली समेत जरूरी सप्लाई बंद

10 हजार मेहमानों को न्योता
आपको बता दें कि अयोध्या में अगले साल जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा होनी है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश भर के करीब 10,000 गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here