बंगाल में बवाल थम नहीं रहा, BJP नेता की कार पर बम-गोली से हमला, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

0
123

न्यूज़लिंक हिंदी। ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में विवाद बिल्कुल भी थमता नजर नहीं आ रहा है, मंगलवार को एक छात्र संघ ने नबन्ना रैली भी आयोजित की। यह रैली ममता सरकार की इस्तीफे की मांग कर रही थी।

इसके साथ-साथ छात्र संघ का कहना है कि पीड़िता को हर हाल में न्याय मिले और अपराधी को मौत की सजा दी जाए। इसी सिलसिले में मंगलवार को छात्र संघ ने हावड़ा ब्रिज पर जमकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। वहीं, ममता सरकार ने हालात को देखते हुए करीब 6 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की थी।

पुलिस ने उत्तर 24 परगना के भाटपारा में भाजपा नेता प्रियांगु पांडे पर हुए हमले के स्थान के पास से खाली बम के खोल बरामद किए हैं। प्रियांगु पांडे ने दावा किया कि आज उत्तर 24 परगना के भाटपारा में कई लोगों ने उनकी कार पर हमला किया और गोलीबारी भी की गई।

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रियांगु पांडे हमारी पार्टी के ही नेता हैं, आज उनकी कार पर हमला हुआ और फायरिंग भी की गई। ड्राइवर को गोली लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक 7 राउंड फायरिंग हुई है, यह सब एसीपी की मौजूदगी में हुआ। प्रियांगु पांडे को मारने की योजना बनाई गई थी। टीएमसी के पास कोई मुद्दा अब नहीं बचा है इसलिए वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। दो लोग घायल भी हुए हैं, उनमें से एक की हालत गंभीर है।

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने बंगाल बंद को लेकर कहा कि कुछ नहीं होगा, जितना ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया जाएगा, उतने ज़्यादा लोग विरोध में शामिल होंगे। यह लोगों का गुस्सा है और वे सड़क पर उतरे हुए हैं। पुलिस लोगों को हिरासत में भी ले सकती है लेकिन विचार को बिल्कुल भी नहीं। उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने ये भी कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में हम सभी न्याय चाहते हैं। सीएम ममता बनर्जी भी न्याय ही चाहती हैं। मामला अब सीबीआई के हाथों में है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। सीबीआई मामले की पूर्ण जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here