महाकुंभ में पहुंची इस मुस्लिम देश की महिला, योगी सरकार की हुई मुरीद, की बेहद तारीफ

0
137

महाकुंभ में पहुंची इस मुस्लिम देश की महिला, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। सनातन के इस महापर्व में शामिल होने के लिए संगम नगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इनमें विदेशी मेहमान भी शामिल हैं। और गुरुवार को महाकुंभ में 10 देशों का प्र्तिनिधिमंडल पहुंचा। उन्होंने महाकुंभ का दौरा भी किया। वह इस पवित्र आयोजन की चकाचौंध देख हैरान रह गए।

इस दौरान सभी ने कई अखाड़ों में जाकर साधु-संतों से मुलाकात भी की। विदेशी मेहमानों की टीम में शामिल यूएई की मुस्लिम महिला महाकुंभ का आयोजन देख भावुक हो गईं। और उन्होंने इसको लेकर जमकर तारीफ भी की।

सैली एल अजाब ने महाकुंभ के धार्मिक महत्त्व और भारतीय संस्कृति के बारे में खूब समझा भी, उन्होंने महाकुंभ आयोजन को लेकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को भव्यता के साथ सफल आयोजन किया जा रहा है।

यहां का इंतजाम बहुत ही शानदार हैं। करोड़ों लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद है। सरकार ने सब कुछ बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित किया है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।

और इसमें डेढ़ महीने में 40 करोड़ लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि वह इसको लेकर अपने देश में बताएंगी। इतना बड़ा आयोजन कराकर भारत में एकता का संदेश भी दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here