राजस्थान में स्कूल लेक्चरर की निकली बड़ी भर्ती, 2 हजार पदों पर शुरू हो रहे आवेदन

0
232

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूल लेक्चरर की बंपर वैकेंसी निकाली हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।

वहीं आवेदन की प्रक्रिया 05 नवंबर 2024 से शुरू हो रही है। राजस्थान की इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवार 04 दिसंबर 2024 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकेंगे।

राजस्थान स्कूल लेक्चरर की यह वैकेंसी माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 24 विषयों के लिए निकली है। इसमें हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत, राजस्थानी, पंजाबी, इतिहास, उर्दू, भूगोल समेत अन्य विषय भी शामिल हैं।

राजस्थान की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही (बी.एड/डीएलएड) डिप्लोमा होना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

टीचर की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर ही की जाएगी। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मे मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे-4800) के मुताबिक प्रति माह वेतन भी दिया जाएगा।

उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के जरिए भी किया जाएगा। आवेदन के दौरान सामान्य और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। वहीं ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। फॉर्म में सुधार करने का चार्ज 500 रुपये भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here