भाजपा में उपचुनाव को लेकर हलचल हुई तेज, सीसामऊ विधानसभा सीट पर कई दिग्गज नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की

0
205

न्यूज़लिंक हिंदी। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव अभी बहुत दूर है लेकिन भाजपा के अंदर दिन प्रतिदिन नए-नए दावेदार सामने आते जा रहे हैं। अब क्षेत्र से जुड़े रहे एक बड़े नेता ने पूर्व विधायक उपेन्द्र पासवान का नाम भी आगे बढ़ाया है।

इससे पहले वह घाटमपुर के उपचुनाव में वह जीते थे। उनके नाम के साथ ही दलित को टिकट देने की बात आगे बढ़ाई गई है। दूसरी ओर पूर्व सांसद और महिला कल्याण राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति अनिल शुक्ला वारसी ने भी मुख्य रूप से आवेदन कर दिया है। सीसामऊ से टिकट के लिए भाजपा में जबरदस्त जातीय खींचतान जारी है।

वैश्य प्रत्याशी के रूप में पिछले चुनाव में सलिल विश्नोई यहां से चुनाव मैदान में उतरे थे। हालांकि ब्राह्मण दावेदारों की लाइन भी अभी लगी हुई है। उपेन्द्र पासवान का नाम आगे बढ़ाने के पीछे यह दावा भी किया जा रहा है कि इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों में आज तक सिर्फ राकेश सोनकर ही जीते हैं, इसलिए उन्हें ही टिकट मुख्य रूप से दिया जाए।

यह नाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जिन्होंने इस नाम को आगे बढ़ाया है वह सुरेश खन्ना के साथ पिछली बैठक में भी मौजूद थे। इस नाम के आगे आने से क्षेत्रीय स्तर पर चल रही खींचतान भी अब साफ साफ दिखने लगी है। हालांकि दलित प्रत्याशी बनाए जाने का अभी से विरोध हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here