Kanpur: CM की जनसभा के लिए असमंजस्य की स्थिति, अब राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान का किया निरीक्षण

25 अक्टूबर को प्रस्तावित सीएम की जनसभा निराला नगर रेलवे मैदान में कराई जाए या फिर किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में इसको लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है।

0
194

न्यूज़लिंक हिंदी कानपुर। वाल्मीकि जयंती पर शहर में होने वाले अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन के लिए भाजपा मैदान फाइनल नहीं कर सकी है। 25 अक्टूबर को प्रस्तावित सीएम की जनसभा निराला नगर रेलवे मैदान में कराई जाए या फिर किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में इसको लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ भाजपा के उत्तर और दक्षिण जिलाध्यक्ष ने विधायक महेश त्रिवेदी के साथ राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान देखा। इस दौरान अधिकारियों ने मैदान में पर्याप्त जगह पाई है, लेकिन मैदान के मुकाबले निराला नगर रेलवे ग्राउंड को ज्यादा सही बताया।लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कानपुर-बुन्देलखंड अनुसूचित मोर्चे का होगा सम्मेलन..

इस सम्मेलन में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से डेढ़ लाख मोर्चा कार्यकर्ताओं की सहभागिता करने की उम्मीद है। पहले यह सम्मेलन निराला नगर के रेलवे मैदान में कराने को लेकर प्रकाश पाल ने सहमति दी थी। लेकिन, इस सम्मेलन को कुछ पदाधिकारी निराला नगर की जगह किदवई नगर में कराने पर जोर दे रहे हैं। इसके पीछे माना जा रहा है कि सीएम के सामने शक्ति प्रदर्शन को लेकर यह तैयारी की रही है। इसी को लेकर बुधवार को भाजपा के दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और दक्षिण के जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने विधायक महेश त्रिवेदी और संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के साथ राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। शिवराम सिंह ने कहा कि मैदान में सम्मेलन कराने को लेकर पर्याप्त जगह है।

ये भी पढ़े : नगर आयुक्त ने जोनल अभियंताओं को दिए निर्देश, मानकों के विपरीत हुई खुदाई तो होगी कार्यवाही

20 अक्टूबर को अब प्रकाश पाल लगाएंगे मुहर..

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल अनुसूचित सम्मेलन कराने को लेकर 20 अक्टूबर को मैदान पर आखिरी मुहर लगाएंगे। इस दिन जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रकाश पाल दोनों ही मैदानों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही इस दिन कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण भी शहर आकर क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ निरीक्षण में रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here