17 जून को बकरीद पर सुबह तीन घंटे के लिए ताजमहल में फ्री एंट्री रहेगी, 21 जून को विश्व योग दिवस पर आगरा के सभी स्मारकों में फ्री एंट्री रहेगी

0
264

न्यूज़लिंक हिंदी। ताजमहल पर मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 200 रुपये की टिकट देनी होगी। 17 जून को बकरीद पर सुबह तीन घंटे (7 से 10 बजे) ताजमहल में एंट्री बिल्कुल फ्री रहेगी।

21 जून को विश्व योग दिवस पर देशभर के सभी स्मारकों में फ्री एंट्री रहेगी। हालांकि 21 जून को शुक्रवार होने की वजह से ताजमहल बंद रहेगा। इस दिन आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत अन्य सभी स्मारक में पर्यटकों की फ्री एंट्री रहेगी।

ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट की टिकट विंडो भी दो घंटे तक बंद रहेगी। नमाजी और पर्यटकों को ताजमहल के मुख्य मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये की टिकट खरीदनी होगी। ताजमहल के लिए हर भारतीय नागरिक को 50 रुपये का एंट्री टिकट लेना होता है।

विदेशी पयटकों के लिए ये टिकट 1150 रुपये का है। भारतीय और विदेशी पर्यटकों को ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 200 रुपये का टिकट लेना पड़ता है। एएसआई ने दिसंबर 2018 से ताजमहल के मुख्य गुम्बद के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगाना मुख्य रूप से लागू किया है।

एएसआई की ओर से फरवरी 2024 को शाहजहां के उर्स पर तीन दिन तक अकीदतमंदों के साथ ही पर्यटकों की फ्री एंट्री के आदेश जारी किए थे। इंटरनेशनल वूमेन डे पर भी ताजमहल समेत देशभर के सभी स्मारकों में पर्यटकों की फ्री रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here