जुलाई में इन जिलों में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश, जानिए आगे

0
289

न्यूज़लिंक हिंदी। मानसून बहुत ही तेज गति से आगे बढ़ते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से छा गया है। सोमवार की सुबह अलीगढ़, बागपत, बाराबंकी, बरेली, भदोही, फतेहपुर, गोरखपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बरसात रिकार्ड हुई।

जुलाई के पहले ही दिन मौसम विभाग ने जुलाई में सामान्य से अधिक बरसात के आसार जताए हैं।मिली जानकारी के अनुसार भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अलनीनो परिस्थितियां समाप्त हो चुकी हैं।

इस कारण जुलाई के महीने में प्रदेश के पूर्वोत्तर हिस्से को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं। उत्तर पूर्वी हिस्से में गोरखपुर के आसपास कुछ स्थानों पर बारिश कम हो सकती है। इसके अतिरिक्त मानसून ऋतु के उत्तरार्ध में अगस्त-सितंबर के दौरान ला-नीना सक्रिय होते ही अच्छी मानसूनी बरसात के मुख्य संकेत हैं।

कानपुर में सुबह तक 41.2 मिमी पानी अब तक बरस चुका था, शाम तक इसमें इजाफा हुआ और 17.6 मिमी पानी और बरस गया। बरेली में भी 32 मिमी से अधिक बरसात हुई। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से भारी बरसात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की।

गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं व आसपास भारी बरसात के आसार हैं। इन इलाकों के लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here