राहुल गांधी समेत इन बड़े नेताओं ने कहा मेरा फोन किया जा रहा टेप, भाजपा बोली-हो-हल्ला करिए…लेकिन यह सब मजाक

विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। हालांकि, iPhone की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

0
277

न्यूज़लिंक हिंदी। देश के विपक्षी दलों के कई बड़े नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। दरअसल, कुछ पत्रकारों को भी ‘Apple’ की ओर से चेतावनी दी गई है कि राज्य प्रायोजित हमलावरों द्वारा उनके फोन को निशाना बनाया जा रहा है। विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। हालांकि, iPhone की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

शशि थरूर, राघव चड्ढा और महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरा फोन टैप कराते रहिए। हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ने वाले लोग हैं।

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शेयर किया स्क्रीनशॉट..
राघव चड्ढा ने पोस्ट लिखा, “आज सुबह-सुबह मुझे Apple से एक संबंधित सूचना मिली, जिसमें मुझे मेरे फोन पर संभावित राज्य-प्रायोजित स्पाइवेयर हमले के बारे में चेतावनी दी गई थी। अधिसूचना में कहा गया है कि, ‘यदि आपके डिवाइस के साथ किसी राज्य-प्रायोजित हमलावर ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डेटा, संचार, या यहां तक ​​कि कैमरा और माइक्रोफोन तक दूरस्थ रूप से पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “ये हमले मुझ पर एक व्यक्ति या एक विपक्षी दल के रूप में नहीं, बल्कि भारत के आम लोगों पर हैं। चूंकि यह केवल मेरे फोन या मेरे डेटा के बारे में नहीं है। हर भारतीय को चिंतित होने की जरूरत है, क्योंकि आज मैं हूं, कल यह आप हो सकते हैं।”

प्रियंका चतुर्वेदी केंद्र पर हुईं हमलावर..
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फोन हैकिंग का दावा करते हुए कहा, “मुझे कल रात फोन पर एक चेतावनी मिली, उससे पता चलता है कि यह केंद्र सरकार का प्रायोजित कार्यक्रम है और मुझे सावधानी बरतने की जरूरत है।”केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, “चेतावनी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ये हमले ‘राज्य प्रायोजित’ हैं।

केवल विपक्ष के नेताओं को ही ऐसे संदेश क्यों मिल रहे हैं? इससे पता चलता है कि बड़े पैमाने पर निगरानी चल रही है। इसकी जांच होनी चाहिए और केंद्र को इस पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत है।”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फोन हैकिंग का दावा किया..
शशि थरूर ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।एक अन्य कांग्रेस नेता और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चेतावनी मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया करते हुए इस बात की जानकारी है।

राहुल राहुल गांधी ने कहा.. 
राहुल ने कहा, ‘पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है। कांग्रेस के कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है, यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं। आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं।’

ये भी पढ़ें : Kanpur Murder: कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या, फिरौती में मांगे थे 30 लाख

विपक्षी नेताओं के दावे पर भाजपा ने किया पलटवार..
विपक्षी नेताओं के दावों के बीच भाजपा नेता अमित मालवीय ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “सामान्य संदिग्धों द्वारा ‘राज्य प्रायोजित’ हमले पर हंगामा खड़ा करना और शिकार होने का नाटक करना अच्छी बात है, लेकिन यह हो-हल्ला, पूरी उम्मीद है कि पहले की तरह इस बार भी यह सब एक मजाक बनकर खत्म हो जाएगा! Apple के स्पष्टीकरण का इंतजार क्यों न किया जाए? या क्या आक्रोश जताने का मौका छोड़ना बहुत ज्यादा है?”

फोन निर्माता कंपनी देती है वार्निंग..
Apple का कहना है कि अगर उसे राज्य-प्रायोजित हमले के अनुरूप गतिविधि का पता चलता है, तो वे लक्षित उपयोगकर्ताओं को दो तरीकों से सूचित करेंगे। उपयोगकर्ता द्वारा appleid.apple.com पर साइन इन करने के बाद पृष्ठ के शीर्ष पर एक खतरे की अधिसूचना प्रदर्शित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, Apple उपयोगकर्ता के Apple ID से जुड़े ईमेल पते और फोन नंबरों पर एक ईमेल और iMessage अधिसूचना भेजेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here