शराब से भी ज्यादा ख़तरनाक हैं ये चीजें, जो कि लिवर के चिथड़े उड़ाने में नहीं लगाती देर

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी। लिवर के बिना स्वस्थ शरीर की कल्पना ही नहीं की जा सकती। लिवर ऊपरी दाहिने हिस्से में स्थित होता है। शंकु के आकार का लिवर एक गहरे लाल-भूरे रंग का अंग होता है जिसका वजन लगभग 3 पाउंड होता है।

यह कई रासायनिक स्तरों को नियंत्रित करता है और पित्त नामक उत्पाद का उत्सर्जन करता है। यह अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालने में मदद करता है।मूल रूप से आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और आपके पाचन तंत्र को सुचारू रखता है।

गलत खापान की वजह से लिवर पर भयंकर असर पड़ता है। आपने अक्सर सुना होगा कि शराब आपके स्वास्थ्य और लिवर के लिए बहुत हानिकारक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे और भी खाद्य पदार्थ हैं, जो लिवर के लिए शराब से ज्यादा भी खतरनाक हैं।

सैचुरेटेड फैट एक प्रकार का डाइटरी फैट है। यह ट्रांस फैट के साथ-साथ अस्वास्थ्यकर वसा में से एक है। ये वसा अक्सर कमरे के तापमान पर ठोस होते हैं। मक्खन, पाम और नारियल तेल, पनीर और लाल मांस जैसे खाद्य पदार्थों में सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा पूर्ण रूप से होती है।

खाद्य पदार्थों को फ्रेश रखने या उनके रंग, स्वाद या बनावट को बढ़ाने के लिए उनमें रसायन मिलाए जाते हैं। उनमें खाद्य रंग, स्वाद बढ़ाने वाले या कई प्रकार के परिरक्षक भी शामिल हो सकते हैं।

ब्रेड, पिज्जा, सैंडविच, बरिटो, टैकोस जैसी चीजें खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं असल में हेल्थ के लिए उतनी ही खतरनाक होती हैं। इन्हें खाने से लिवर पर गंभीर प्रभाव पूर्ण रूप से पड़ता है।

सफेद आटा, सफेद ब्रेड, सफेद चावल, पेस्ट्री, सोडा, स्नैक्स, पास्ता, मिठाई, नाश्ता अनाज और एक्स्ट्रा शुगर वाली चीजों के सेवन से लिवर पर गंभीर रूप से  प्रभाव पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here