शोले फिल्म में डबल रोल में नजर आया था ये बच्चा, आज बन गया है सुपरस्टार

0
354

न्यूज़लिंक हिंदी। बचपन से लेकर जवानी और अब भी 66 साल की उम्र में भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे इस बच्चे को पहचानने में आपके पसीने छूट जाएंगे, धर्मेंद्र और संजीव कुमार के साथ इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा भी अपने जमाने का जाना माना स्टार रहा है।

ये अकेला ऐसा एक्टर है जो बचपन में जितना पॉपुलर हुआ जवानी में भी उतना ही हिट रहा। टेलीविजन, फ़िल्में और अब OTT में भी इस एक्टर का जलवा बरकरार है। अगर गौर से देखने के बावजूद आप इस बच्चे को पहचान नहीं पाए हैं तो आपको बता दे कि बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी और कई दूसरी भाषाओं की फिल्मों काम किया है।

अगर अभी पहचान में दिक्कत हो रही है तो हिंट के लिए आपको बता देते हैं कि बॉलीवुड की मोस्ट आईकॉनिक फिल्म शोले का ये बच्चा हिस्सा रह चुका है।

सत्ते पे सत्ता फिल्म में अमिताभ बच्चन का बिगड़ैल भाई का किरदार हो या फिर शोले में अहमद का रोल जिसे गब्बर ने बड़ी ही दरिंदगी से मौत के घाट उतार दिया था या फिर फिल्म नदिया के पार का चंदन,आप इस छोटे से बच्चे को इन कई नाम से जानते हैं।

जी हां बिल्कुल ठीक समझ रहे हैं आप इस वर्सटाइल एक्टर का नाम है सचिन पिलगांवकर, अपनी क्यूट सी स्माइल और बेहतरीन एक्टिंग के बल पर बॉलीवुड में हमेशा के लिए जगह बनाकर रखने वाले सचिन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट जितना नाम कमाया है।

उतना ही कामयाबी उनको स्टार बनकर मिली है। आपको बता दें कि महज़ चार साल की उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर लिया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में सचिन ने पचास से ज्यादा फिल्में की और उनके साथ काम करने वाले स्टारों में धर्मेंद्र और संजीव कुमार जैसे स्टार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here