सिक्किम में जगह-जगह ज़मीन धंसने की वजह से, कई हज़ार पर्यटक फंसे

0
154

सिक्किम में बीते शुक्रवार से ही लगातार भारी बारिश और जगह-जगह ज़मीन धंसने की वजह से उत्तर सिक्किम का अधिकतर संपर्क राज्य के बाक़ी हिस्सों से पूरी तरह से कट गया है।

और ज़्यादातर सड़कों के बंद होने के कारण इलाके़ में आवाजाही भी ठप है। वहां फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन ख़राब मौसम की वजह से इसमें बाधा पहुंच रही है।

साथ ही उत्तर सिक्किम में मंगन के पुलिस अधीक्षक सोनम डी भूटिया ने बताया, “लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हैं।

ज़मीन धंसने की वजह से वहां से निकलने का रास्ता भी बंद हो गया। पर्यटकों को होटल में ही रहने की ही सलाह दी गई है। सड़कों के खुलने पर उनको वहां से बाहर निकाला जाएगा। “

फिर पुलिस के मुताबिक़ लगातार बारिश के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर भी ख़तरे के निशान के क़रीब पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने की वजह से मंगन को चुंगथांग से जोड़ने वाले एक बेली ब्रिज को आंशिक नुक़सान भी पहुंचा है।

और साथ ही शनिवार को क़रीब तीन घंटे के लिए इलाके़ में रेड अलर्ट जारी कर लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई थी। उत्तर सिक्किम के ज़्यादातर इलाकों में बिजली की सप्लाई भी ठप हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here