Fatehpur से Kanpur आ रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए, घटनास्थल पहुंचे रेलवे अधिकारी

फतेहपुर से कानपुर आ रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे आज पटरी से निचे उतर कर पलट गए। बताया जा रहा है की ये घटना चन्दारी इंट्री पॉइंट के पास हुई है।

0
287

न्यूज़लिंक हिंदी। फतेहपुर से कानपुर आ रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे आज पटरी से निचे उतर कर पलट गए। बताया जा रहा है की ये घटना चन्दारी इंट्री पॉइंट के पास हुई है। मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े : ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी 1991 के मुकदमे को ट्रायल की मंजूरी

आनन-फानन में सभी अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। मौके पर जाकर देखा गया की मालगाड़ी के सभी 3 डिब्बे पलटे पड़े हुए हैं। रेलवे के अधिकारियों की ओर से मौके पर भारी सुरक्षा फोर्स भी तैनात किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के लूप लाइन में होने की वजह से यात्री ट्रेनों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। उधर ट्रैक को साफ करने के लिए व्यवस्था भी की जाती रही।

ये भी पढ़े : Jamui: जमुई में JDU नेता पर जानलेवा हमला, अज्ञात अपराधियों ने छाती और कनपटी में मारी गोली

रेलवे अधिकारियों की ओर से मौके पर माल गाड़ी के पलटने की प्राथमिक जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया गया कि वैगन के पलटने की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल ट्रैक से दुर्घटनाग्रस्त मलबे को हटाए जाने का काम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here