नवरात्रि में Jacqueline Fernandez के लिए व्रत रखेगा महाठग सुकेश चंद्रशेखर, जेल से खत लिखकर बताया दिल का हाल

महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) आए दिन चर्चा का विषय बनता रहता है।200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को लेटर लिखा है।

0
535

न्यूज़लिंक हिंदी। महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) आए दिन चर्चा का विषय बनता रहता है।200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को लेटर लिखा है। बी टाउन एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के लिए अपने प्यार का गुणगान करने वाला सुकेश अक्सर अदाकारा के लिए जेल से लव लेटर लिख सुर्खियां बटोरता है। इस बीच अब सुकेश चंद्रशेखर ने एक नया लव लेटर लिखा है जिसमें उसने जैकलीन के लिए नवरात्रि व्रत रखने की बात कही है।

सुकेश ने जैकलीन की खूबसूरती की तारिफ करते लिखा है कि दोहा इवेंट में वह (जैकलीन) बेहद खूबसूरत लग रही थी। जल्द ही दोनों एक साथ रहेंगे। सुकेश ने लिखा कि दुनिया का कोई जेल मुझे तुमसे (जैकलीन फर्नांडिस) दूर नहीं कर सकता। सुकेश के मुताबिक, वह पूरे 9 दिन उपवास रखेगा। मां शक्ति की कृपा बरसेगी और जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा।

सुकेश ने लेटर में क्या लिखा
सुकेश ने लेटर में लिखा कि जल्द ही खुशियां लौटने वाली हैं। सच्चाई का समय आ गया है। वह उसे (जैकलीन) पागलों की तरह प्यार करता है। उसके खिलाफ जो भी आरोप हैं, वह सच कभी साबित नहीं होंगे। उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुकेश लेटर में आगे लिखता है, चिंता न करो। मैं तुम्हारी मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। मुझे पता है कि तुम (जैकलीन) मुझसे कितना प्यार करती है? मैं तुम्हारे लिए जी रहा हूं। तुम मेरी लाइफ लाइन हो।

पहले भी लिख जैकलीन लिख चुका है लेटर
हालांकि, सुकेश का जैकलीन के नाम यह कोई पहला लेटर नहीं है। इससे पहले भी वह लगभग 4 बार लेटर लिखकर जैकलीन के प्रति अपना प्रेम जाहिर कर चुका है। इसी साल मार्च में भी अपने बर्थडे पर सुकेश ने ऐसा ही लेटर लिखा था। फिर अप्रैल में भी उसका एक खत मीडिया के सामने आया था। मई में उसने लेटर के जरिए बताया था कि उसके दिल में क्या चल रहा है। सुकेश हमेशा दावा करता रहा है कि वह जैकलीन के साथ प्यार में था। इस दौरान उसने कई महंगे गिफ्ट भी दिए थे। सुकेश का जैकलीन के साथ सोशल मीडिया पर कुछ फोटो भी वायरल हुए थे।

क्या है सुकेश और जैकलीन की कहानी?
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है, जिसमें जैकलीन भी आरोपी पाई गई हैं। इस मामले में एक्ट्रेस से कई बार पूछताछ की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूछताछ में जैकलीन इस बात को कबूल कर चुकी हैं कि वह सुकेश से प्यार करती थीं और शादी करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें मनी-लॉन्ड्रिंग के बारे में कुछ नहीं पता था। बता दें कि इस मामले के सामने आने से पहले सोशल मीडिया पर जैकलीन और सुकेश की प्राइवेट फोटोज लीक हुई थी, जिससे यह साफ हो रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here