न्यूज़लिंक हिंदी। ‘टाइगर 3’ को लेकर अभिनेत्री कटरीना कैफ और सलमान खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ जिसको दर्शको ने काफी प्यार दिया ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में कटरीना भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। अब हाल ही में, कटरीना ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है और जोया की भूमिका को अहम बताया है।

करियर का बताया पसंदीदा किरदार..
टाइगर फिल्म में जोया का किरदार हमेशा से ही फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस फिल्म में कटरीना कई खतरनाक स्टंट्स करती नजर आती हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू कटरीना ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही ‘जोया’ की भूमिका को अपने करियर की मुख्य भूमिकाओं में गिनती हैं।
कटरीना ने कहा, ‘टाइगर 3 फिल्म दिखाती है कि जब अपने परिवार या देश या मानवता को बचाने की बात आती है तो ऐसा कुछ भी नहीं है, जो एक महिला नहीं कर सकती। जोया जैसा किरदार लोगों को यह बताने के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक है कि लड़कियां पालन-पोषण करने वाली होने के साथ-साथ रक्षक भी हो सकती हैं। जोया मेरे करियर की सबसे पसंदीदा भूमिकाओं में से एक है।’
ये भी पढ़ें : कतर में बंद भारतीयों के परिवार से मिलकर बोले जयशंकर, “हमने स्पष्ट किया कि सरकार उन्हें छुड़ाने के लिए सबकुछ कर रही है
इस फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिलेगी।वहीं इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।ये फिल्म 12 नवम्बर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए आ रही है।

