न्यूज़लिंक हिंदी। आज राम नवमी के अवसर पर यशराज फिल्म्स ने अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का पहला गाना ‘लेके प्रभु का नाम’ रिलीज कर दिया है। गाने का म्यूजिक काफी शानदार है। अब फैंस सलमान खान की फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित हो गये हैं।इस फिल्म का पहला म्यूजिक वीडियो कैप्पाडोसिया, तुर्की में शूट किया गया है। वहीं सलमान खान और कैटरीना कैफ की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई गई है।

सलमान ने कहा था कि ‘टाइगर 3’ का ‘लेके प्रभु का नाम’ उनके फेवरेट डांस ट्रैक में से एक है और उन्हें उम्मीद है कि लोग इस चार्टबस्टर में उन्हें और कैटरीना कैफ को देखना पसंद करेंगे।फिल्म का न्यू सॉन्ग ‘लेके प्रभु का नाम’ को अरिजीत सिंह ने गया है। अरिजीत और सलमान ने 9 साल का झगड़ा खत्म कर पहली बार इस गाने से कमबैक किया है।
ये भी पढ़ें : Dussehra 2023: यहां सड़क पर होता है रामलीला का मंचन, ‘बुलेट’ से भाग रहे रावण को ‘बग्घी’ से दौड़ाकर राम करते हैं वध
इस फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिलेगी।वहीं इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।ये फिल्म 12 नवम्बर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए आ रही है।

