न्यूज़लिंक हिंदी। मोटे पेट से हैं परेशान तो खाये ये चीज, मखाना कमल के बीज को कहा जाता है। मखाने को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जात है। सबसे अच्छी बात ये कि मखाने से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं।
मखाने हेल्दी स्नैक्स की लिस्ट में भी शामिल हैं, मखाने में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे ये वजन को कम करने में मददगार साबित होता है। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो मखाने को डाइट में शामिल भी कर सकते हैं।
दरअसल आज के समय में मोटापे की समस्या काफी देखी जा सकती है, मोटापे के कई कारण हो सकते हैं जैसे, खराब लाफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान- और जेनेटिक तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वजन को कम करने के लिए मखाने का कैसे करें सेवन।
आप मखाने को घी में भूनकर स्नैक्स टाइम में खा सकते हैं, मखाना में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से भूख कम होती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं और वजन कम करने में मदद भी मिल सकती है।
वजन को कम करने के अलावा मखाना खाने से स्ट्रेस को कम करने में मदद भी मिल सकती है, इतना ही नहीं मखाने को हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा भी माना जाता है। रोजाना मखाने के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि मखाने सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं सुंदरता को बढ़ाने में भी बहुत मददगार हैं।
मखाने के मौजूद गुणों की बात करें तो इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सेलेनियम, गैलिक एसिड, केम्पफेरोल, क्लोरोजेनिक एसिड जैसे तमाम पोषक तत्व भी मुख्य रूप से पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में काफी मददगार भी हैं।

