पपीते के जिन बीजों को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं। दरअसल वो मार्केट में 2000 रुपये से भी ज्यादा कीमत के बिकते हैं।
पपीते के बीज को औषधि से कम नहीं माना जाता है। क्योंकि इनमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है।
पपीते का बीज किडनी को मजबूत बनाता है। और यह किडनी में मौजूद स्टोन को बाहर निकालने में भी मददगार है।
और ऐसे में अगर आपको भी किडनी में स्टोन की समस्या है, तो नियमित रूप से पपीते के बीज को सुखाकर इसका सेवन करें। और ऐसा करने से किडनी का स्टोन बाहर निकल सकता है।
पपीता के बीजों को पेट की लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई अध्ययनों का मानना है कि पपीता के बीज में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं, जो आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया को भी मारते हैं और इससे पेट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
डायबिडीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है। और इसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल भी किया जा सकता है।
और पपीते के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लावोनोइड होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में पूर्ण मददगार हैं।
अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो पपीते के बीज का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
साथ ही पपीते के बीज को आप कई तरह से डाइट में शामिल भी कर सकते हैं। और इन्हें सीधे चबाकर खा सकते हैं, पाउडर बनाकर स्मूदी या जूस में मिला सकते हैं, या सलाद और दही में डालकर भी खा सकते हैं।