आज शंभू बॉर्डर से किसानों का कूच हुआ दिल्ली, अलर्ट मोड पर हुई पुलिस, जानें क्या-क्या तैयारियां

0
96

न्यूज़लिंक हिंदी। आज शंभू बॉर्डर से किसानों का कूच हुआ दिल्ली, पंजाब की खनौरी सीमा पर पिछले दस महीनों से डेरा डाले बैठे किसानों का एक ‘जत्था’ आज दिल्ली कूच करने वाला है।

खनौरी सीमा पर अनशन पर बैठे किसानों ने हर घर से एक व्यक्ति के पहुंचने का आह्वान भी किया गया है, किसानों के कूच को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने मार्च से पहले सीमाओं पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ के अनुसार ‘‘दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है और सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सिंघू बॉर्डर पर फिलहाल कम संख्या में बलों को तैनात किया गया है, लेकिन पंजाब-हरियाणा सीमा के शंभू बॉर्डर पर स्थिति के अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर गुरुवार देर शाम तक पुलिस प्रशासन की उच्चस्तरीय टीम मौजूद भी रही, इसमें आईजी अंबाला और एसपी अंबाला ने मौके का दौरा किया और सभी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा भी लिया।

दूसरी और हरियाणा के दाता सिंह वाला बार्डर पर सुरक्षा बलों को फिर से सतर्क भी कर दिया गया, पंजाब के किसानों को ‘दिल्ली कूच’ से रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने रणनीति भी तैयार कर ली है। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का एक ‘जत्था’ शंभू बॉडर विरोध प्रदर्शन स्थल से आज अपराह्न एक बजे दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेगा।

पंधेर ने कहा, “मोर्चे को चलते 297 दिन पुरे हो गए है और खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। आज दोपहर 1 बजे 101 किसान-मजदूर का जत्था शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करेगा।

उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अगले आदेश तक पैदल, वाहन या अन्य साधनों से कोई भी जुलूस निकालने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है, वहीं प्रशासन ने किसानों के कूच के चलते आज अंबाला में सभी स्कूलों को बंद रखने का भी आदेश दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद आज सुबह से ही पुलिस ने शंभू बॉर्डर और आसपास के इलाकों में बैरिकेड भी लगा दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा कड़ा किया है। भारी संख्या में सुरक्षा बलों का यहां तैनात भी किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here