न्यूज़लिंक हिंदी। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले भर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।
देश के दोनों महापुरुषों को याद कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गयी और उनके बताए अहिंसा व एकता के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। देवी पाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने मंडलायुक्त कार्यालय व डीएम नेहा शर्मा, एडीएम आलोक कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा ने कलेक्ट्रेट भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
और सभी कर्मचारियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाते हुए सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। विकास भवन कार्यालय पर सीडीओ अंकिता जैन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एएसपी मनोज कुमार रावत व सीओ नगर सौरभ वर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद भी किया।
इसके अतिरिक्त पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी, व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस रामचंद्र ने भी सत्य और अंहिसा की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व जय जवान जय किसान का नारा देकर ही भारत को आत्मनिर्भरता की शिक्षा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यों को याद कर उन्हे पुष्पांजलि भी अर्पित की।
सत्य, अहिंसा, शांति व सद्भाव के प्रतीक “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री” जी की जयंती के पर परिक्षेत्रीय कार्यालय पर डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया।
डीआईजी ने अपने उद्बोधन में दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व पर संयुक्त रूप से प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया तथा उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य,अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सत्मार्ग के रास्ते पर चलने की अपील भी की।

