आज साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें दिखने का समय

0
52

आज साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, और फिर हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है।

फिर इस दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या तांबे जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है।

और फिर पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। और भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा।

और साथ ही भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा।

और ग्रहण करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा। यानी भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा।

साथ ही होली पर्व पर 144 वर्षों के बाद चंद्र ग्रहण लग रहा है,और चंद्रग्रहण की वजह से 3 मार्च को राम नगरी अयोध्या में सुबह 9 बजे तक ही मंदिर में रामलला का दर्शन भी होंगे।

और 9.19 मिनट पर सूतक काल लगने से मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। और फिर इस दौरान भक्त अपने आराध्य का दर्शन नहीं कर पाएंगे। साथ ही रात्रि 8.30 मिनट पर मोक्ष काल के बाद दर्शन होंगे।

जानिए चंद्र ग्रहण के दिखने का समय
दिल्ली में ग्रहण शाम 6:26 से 6:46 बजे तक दिखेगा
और प्रयागराज में 6:08 से 6:46 बजे तक
और वाराणसी में 6:04 से 6:46 बजे तक
फिर कानपुर में 6:14 से 6:46 बजे तक
पटना और रांची में यह 5:55 से 6:46 बजे तक रहेगा
और कोलकाता में 5:43 से 6:46 बजे तक दिखाई देगा
इसके अलावा भुवनेश्वर में शाम 05:54 से लेकर शाम 06:46 तक
और चेन्नई में शाम 06:21 से लेकर शाम 06:46 तक
इसके अलावा हैदराबाद में शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक और
बेंगलुरु में शाम 06:32 से लेकर शाम 06:46 तक दिखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here