गुजरात में न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन, राहुल ने महिला दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं साथ काटा केक

नाना पटोले ने कहा कि न्याय यात्रा महाराष्ट्र में 12 मार्च को दाखिल होगी और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पार्टी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली के लिए सभी जरूरी इजाजत ले ली है।

0
235

न्यूज़लिंक हिंदी, गुजरात। आज गुजरात में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को दाहोद से यात्रा की शुरुआत की। बता दे कि राहुल गांधी आज पंचमहल जिले के नजदीक स्थित गोधरा जाएंगे, जहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी कंबोई धाम पहुंचे और वहां जनजातीय गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए।

वहीं आज महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं संग केक भी काटा। राहुल गांधी आज गोधरा में भी लोगों को संबोधित करेंगे और पंचमहल जिले के जामबुघोडा में रात गुजारेंगे।

न्याय यात्रा महाराष्ट्र में 12 मार्च को दाखिल होगी
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 17 मार्च को मुंबई में समाप्ति पर शिवाजी पार्क में रैली आयोजित होगी। इसी रैली में पार्टी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। नाना पटोले ने कहा कि न्याय यात्रा महाराष्ट्र में 12 मार्च को दाखिल होगी और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पार्टी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली के लिए सभी जरूरी इजाजत ले ली है। पटोले ने बताया कि इस रैली में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल पार्टियां शिवेसना एनसीपी और कांग्रेस शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand: शिव भक्तों के लिए खुशखबरी…… 10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here