आज भगत सिंह की जयंती, PM मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
145

न्यूज़लिंक हिंदी। आज भगत सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, देश के गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शनिवार को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें पूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले अमर शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर मै शत-शत नमन करता हूँ।

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल साइट एक्स पर यह भी लिखा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग और समर्पण हमेशा ही सदा अमर रहेगा। भारत की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए उनका अतुल्य बलिदान सदियों तक हमें प्रेरणा भी प्रदान करता रहेगा।

स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह की जयंती पर अमित शाह को श्रद्धांजलि देते हुए सोसल मंच एक्स पर लिखा, क्रांतिवीर भगत सिंह जी ने न केवल ब्रिटिश हुकूमत को बुलंद आवाज से ललकारा, बल्कि देश की स्वतंत्रता व सुनहरे कल के लिए अपने प्राणों की पूर्ण रूप से आहुति भी दी। एक ओर उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों से युवाओं को माँ भारती की स्वाधीनता के लिए प्रेरित भी किया, तो दूसरी ओर टुकड़ों में बंटे स्वतंत्रता संग्राम को संगठित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here