आज दिनाक लखनऊ से AMRUT 2.0 की टीम ने खुर्जा नगर पालिका परिषद में AMRUT 2.0 योजना के तहत स्थापित फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) का निरीक्षण किया।
इस प्लांट का संचालन और रख-रखाव स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
ये महिलाएं, AMRUT 2.0 के तहत “अमृत मित्र” के रूप में, प्लांट की कार्यक्षमता, स्वच्छता मानकों और पर्यावरणीय अनुपालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
यह प्रयास न केवल शहर में स्वच्छता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने में भी योगदान दे रहा है ।
इस दौरान श्री मिथुन (अवर अभियंता, जलकल), श्री राजकुमार (अवर अभियंता, जलकल, बुलंदशहर), श्री अब्दुल रहमान बेग सीएमएम और श्री मोहित आदि उपस्थित रहे।