आज यूपी के 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की दी चेतावनी

0
97

आज फिर उत्तर प्रदेश में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

साथ ही लितपुर, झांसी, प्रयागराज, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जताई गई है। इन जिलों में वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है।

इसके अलावा जालौन, कानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में कई स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना भी है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here