आज का मौसम, गुनगुनी धूप के बीच ठंडी हवा का अहसास, जानिए क्या पूरे उत्तर-भारत में फिर पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

0
191

दिल्ली में बारिश के बाद ठंड बढ़ने के आसार बना हुआ हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम और रात को हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री तक रह सकता है।इसके अलावा 4 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक हल्की बारिश, तेज हवाओं की संभावना है। दिल्ली में वोटिंग के दिन 5 फरवरी को मध्यम कोहरा रहेगा।

मौसम साफ भी हो जाएगा। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री तक रह सकता है। 6 व 7 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा। 7 फरवरी को आंशिक बादल रहेंगे।

राजस्थान के कई हिस्सों में एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 और 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार इस दौरान पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं वर्षा होने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना भी बन सकती है। इस दौरान तेज हवाएं सर्दी बढ़ा सकती हैं।

लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बांदा, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, फतेहपुर, महोबा समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी बना हुआ है। 4 फरवरी को यूपी के कई स्थानों पर चमक गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here