जयपुर में दर्दनाक हादसा, सोते समय घर में लगी आग, 3 बच्चों सहित जिंदा जल गए 5 लोग

जयपुर में बुधवार रात एक घर में आग लगने से एक परिवार जिंदा जल गया। सोते समय लगी आग में परिवार के 5 जनों की मौत हो गई।दरअसल ये घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है।

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी। जयपुर में बुधवार रात एक घर में आग लगने से एक परिवार जिंदा जल गया। सोते समय लगी आग में परिवार के 5 जनों की मौत हो गई।दरअसल ये घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है।

ये भी पढ़े : Lok Sabha Election 2024: ये कैसी विडंबना है, सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी इस बार अपनी ही पार्टी को वोट नहीं दे सकेंगे, जाने वजह

यहां एक घर में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 3 बच्चे और उनके माता पिता शामिल हैं। हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दुख जताया है। सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे घायलों का उचित इलाज कराएं।

ये भी पढ़े : UP Police: पुलिस ने उठाई ‘मंत्रीजी’ की गाड़ी, विधानभवन के बाहर खड़ी गाड़ी का काटा चालान, ड्राइवर ने किया हंगामा

घटना जयपुर में विश्वकर्मा के जैसल्या गांव के यादव मार्केट की है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले घर में रखे सिलेंडर में लगी। जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के निवासी हैं, जो जयपुर के एक घर में रह रहे थे। हादसे की सूचना के बाद दमकर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here