Kanpur के बिधनू में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से किन्नर समेत कार चालक की मौत, एक अन्य किन्नर घायल

बिधनू हरबसपुर गांव में तेज रफ्तार डंपर ने वैगन-आर कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार एक किन्नर व चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथी किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया।

0
995

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में किन्नर समेत दो की मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक अन्य किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया। बिधनू हरबसपुर गांव में तेज रफ्तार डंपर ने वैगन-आर कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार एक किन्नर व चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथी किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया। बवाल की आशंका से पुलिस दोनों शवों को सीएचसी ले गई। जहां से पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ मौके से भाग निकला।

ये भी पढ़ें:Bhopal : मस्जिद में लगे हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे, BJP को जिताने की हुई अपील

नौबस्ता थानाक्षेत्र के गल्लामंडी निवासी 45 किन्नर सिमरन शनिवार सुबह साथी किन्नर 21 वर्षीय मनीषा व 24 वर्षीय चालक आकाश के साथ कार से घाटमपुर गए हुए थे। दोपहर को सभी कार से लौट रहे थे। इसी दौरान हरबसपुर गांव के पास सामने आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चालक आकाश व किन्नर सिमरन की मौके पर मौत हो गई। वहीं, किन्नर मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद डंपर मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला। थानाप्रभारी प्रेम चन्द्र कनौजिया ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

बजरंग दल से जुड़ा हुआ है आकाश
कार चालक आकाश जुही लाल कॉलोनी निवासी है। वह, प्राइवेट कार चलाता है। सुबह वह सवारी लेकर घाटमपुर गया था। इधर हादसे की सूचना के बाद निवास स्थल पर कोहराम मच गया। क्षेत्रीय लोग भी इस घटना से आवाक हैं। आकाश बजरंग दल के छत्रसाल नगर प्रखंड के सह संयोजक थे। उनके जुड़े साथी विधायक अभिजीत सिंह सांगा के साथ मौके पर पहुंचे है। यहां पर परिजनों को उन्होंने सांत्वना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here