महराजगंज में दर्दनाक हादसा निर्माणाधीन मकान की अचानक छत गिरने से तीस लोग दब गए, दो मजदूरों की हुई मौत

0
179

न्यूज़लिंक हिंदी। महराजगंज जिले में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा घटित हुआ,यहां कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 30 लोग पूरी तरह दब गए। इस घटना में दो मजदूर की मौत हो गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकलवा कर अस्पताल भेजा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल मच गया है। मृतकों की पहचान नीरज 20 साल निवासी बेलवा खुर्द और दूसरा पिपरा परसीनी निवासी ऐश कुमार 25 साल के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में निर्माणाधीन मकान की अचानक छत गिरनेहैरान करने वाला मामला सामने आया है।जिस में 30 लोग पूरी तरह दब गए। इस घटना में दो मजदूर की मौत हो गई है। घायलों को निकलवा कर अस्पताल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here