ट्रेंट बोल्ट ने किया बड़ा ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप अंतिम टी20 वर्ल्ड कप है,इसके बाद ले सकते हैं संन्यास

0
131

न्यूज़लिंक हिंदी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप होगा।

इस ऐलान के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अब आगे होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद से उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं।

ट्रेंट बोल्ट ने 17 जून को ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा, त्रिनिदाद में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपना टी20 वर्ल्ड कप का अंतिम मैच खेलेंगे। ये न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अंतिम ग्रुप स्टेज मैच भी होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बोल्ट ने पुष्टि की कि, यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप होगा।  मुझे बस इतना ही कहना है।

इसके साथ ही उन्होंने दुनिया भर में टी20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट खेलना चुना था। उन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट से संन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा है। बोल्ट ने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मैच में खेला था, जो उनका अंतिम वनडे मैच में था। इसके साथ ही उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच जून 2022 में लीड्स, हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ मुख्य रूप से खेला गया था।

बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए 60 टी20 मैचों में 81 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकनोमी 7.75 का रहा है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 4 विकेट रहा है। इसके साथ ही वो इंडियन प्रीमियर लीग में भी गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here