न्यूज़लिंक हिंदी। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव लगातार कंट्रोवर्सी में बने हुए हैं। पिछले साल यूट्यूबर सांप के जहर की सप्लाई करने और रेव पार्टी के मामले में बुरे फंसे थे। नोएडा पुलिस ने एल्विश समेत सपेरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 5 लोग गिरफ्तार हुए थे। एल्विश से पूछताछ भी हुई थी। अब FSL जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

एल्विश की बढ़ी मुश्किल
नोएडा पुलिस ने सपेरों के कब्जे से बरामद हुए सांपों के जहर को जांच के लिए FSL लैब भेजा था। इसकी रिपोर्ट अब आ गई है। FSL जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर पाया गया है। FSL रिपोर्ट सामने आने के बाद एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है।
ये भी पढ़े : Ganga Barrage Accident: तेज रफ्तार कार ने कानपुर के गंगा बैराज में साइकिलिंग कर रहे वृद्ध को रौंदा, मौत
रेव पार्टी में FSL की रिपोर्ट आई सामने
बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। यूट्यूबर आये दिन चर्चा में बने रहते हैं वहीं अब रेव पार्टियों में इस्तेमाल हुए सांपों के अवैध जहर सप्लाई मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल बीते साल एल्विश यादव पर नोएडा के सेक्टर 51 में हुई रेव पार्टी में सांपों का अवैध जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने पार्टी में शामिल सपेरों से बरामद किये जहर के सैंपल को जांच के लिए जयपुर के FSL (Forensic Science Laboratory) भेजा था। जिसके बाद अब FSL की रिपोर्ट सामने आ गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक सैंपल में कोबरा करैत के सांपों का जहर पाया गया है।
नोएडा की रेव पार्टी में 9 जिन्दा जहरीले सांप और 20ML जहर मिला था। जिसे नोएडा पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया था। वहीं पार्टी से एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और IPC की धारा 120 A के तहत FIR दर्ज की गयी थी। एल्विश के खिलाफ सांसद मेनका की NGO पीपल फॉर एनिमल की ओर से भी मामला दर्ज किया गया था। रेव पार्टी में अक्सर सांपों का जहर इस्तेमाल करने के मामले सामने आते हैं।
एल्विश यादव ने शेयर किया पोस्ट
FSL की रिपोर्ट के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी ओने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि आज तो कई लोगोग्न के घर में पनीर बनवा दिए हमने। एल्विश के मुताबिक उनका पार्टी में जहर सप्लाई करने के मामले में उनका कोई हाथ नहीं है।

